कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 अक्टूबर 2009

ऐसा क्यों हुआ कि
मैं उब गया हर किसी से
इनसे भी उनसे भी,अपनों से,गैरों से
यहाँ तक कि आपने आप से

10 अक्टूबर 2009

आजादी

आज़ाद हुए देश को इतने साल हो गए
और हम आज भी आजाद नहीं हैं
बंधे हुए हैं रुढीवादियों की जंजीरों से
इस कदर बढ़ते हुए भ्रस्टाचारों से
बढती हुई गरीबी से लाचार हैं हम
बढती हुई महंगाई से मजबूर हैं हम
कर रहें हैं फाकें इस देश में लोग
हमको ही नोच रहें है इस देश में लोग
क्या है कि कुछ लोग बरबाद नही हैं
और हम आज भी आजाद नहीं हैं

21 अगस्त 2009

मेरा मन

बारिश में क्यों झूमता है मन, इस मौसम में क्यों तड़पता है मन
पानी की बुँदे भी गोलियों सी लगती है,हर बूंदों से आहत होता है मन
समुन्दर सा अशांत क्यों होता है मन,झील सा गहरा क्यों होता है मन
लहरों के किनारे जब भी आता है,अकेले में बैठ के रोता है मन

18 अगस्त 2009

तन्हाई

आँखों से कैसे कह दू कि
हर बात अधूरी सी लगती है
दिल से जुबाँ तक आने में
हर बात अधूरी सी लगती है
रिश्तों में खट्टी मीठी सी तकरार
भूली बातों सी लगती है
माँ की बूढी बाते भी
कई सालो का अनुभव लगती है
हर पल जहाँ हम मस्ती करते
वो बचपन की यादे लगती है
दिल को अंदर तक भेदती वो
बारिश की राते लगती है
जब भी अकेला होता मन तो
कितनी यादें भिगोने लगती है
रातें जागकर काटें भी तो
मेरी तनहाई कचोटने लगती है

28 मई 2009

इमान

चंद सिक्कों की खनक में बिक रहा इमान
हर दफ्तर में मिल जायेंगे आपको बेईमान
हर तरफ देखने को मिल जायेगा भरपूर भ्रष्टाचार
ताक़ में रखे दिख जायेंगे सहिंता औ आचार
सूप तो सुप अब तो चलनी भी बोलने लगी है
इसलिए आज कल जूता फ़ेंक प्रतियोगिता होने लगी है

27 मई 2009

"जिन्दा लाशों की बस्ती"

यूँ घूमते घूमते इस शहर में आ गया हूँ
जिन्दा लाशों की किसी सुनसान बस्ती में आ गया हूँ
हर कोई बैठा अपने ही कफ़न की तैयारी कर रहा है
आदमी ही आदमी को नोच-नोच कर खा रहा है
सोचा किसी हरे पेड़ की छाया में सुस्ता लेता हूँ
पर यहाँ तो हर दरख्त सूखा नज़र आया है
यहाँ हर रिश्ते नाते झुठे से लगते है
माँ बाप भाई बहन सब बेगाने से लगते है
होली में भी छुट रही पिचकारी से गोली है
रंग गुलाल बहुत ही मंहगे हो गए
भूल गए वो टेसू के फूल छुटा अपना देश
आज खेलते खुनी होली बदल के हम भी भेष
ईद की सेवियों में चीनी जरा सी कम हो गई
पुन्नी की खीर में भी चंदा की चमक खो गई
बैसाखी की धूम भी पंजाब में अब कम हो गई
सोचता हूँ क्या हो गया है मेरे देश को
क्या इसकी भी मानवता कहीँ धूमिल हो गई
गणेश चतुर्थी मानते थे हम लोग मिल कर
आज भगवान को भी राजनीति पसंद आ गई है
दुर्गोत्सव में मित्रों का लगता था जमघट
होती थी साथ मिल के पूजा फिर प्रसाद वितरण
घर घर जाते थे लेकर आरती का थाल हाथ में
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी योगदान देते थे
अपने अपने कर्तव्य से कोई भी पीछे न हटते थे
दिवाली की रात में सब मिल कर घुमने निकलते थे
चौपालों में लगती थी बड़ी बड़ी सभाएं
रामलीला का मार्मिक प्रसंग खेला जाता था
रावण को मार हर दिल में राम बसता था
रावण आज राम से ज्यादा भारी हो गया है
दुर्योधन ओर सकुनी को भी मिला लिया है
बस नही बदला है तो सीता का हाल इस युग में
उस समय भी आग से गुजरना पड़ा था उसको
ओर आज भी हर कदम आग में चलना है उसको
आज आंसू आ जाते है देख कर हाल 'राणा'
विधवा की पेंशन के लिए भी किसी को अपने
आंचल से बंधे १०० का नोट निकालते देखता हूँ
यूँ घूमते घूमते इस शहर में आ गया हु
जिन्दा लाशों की किसी सुनसान बस्ती में आ गया हु

25 मई 2009

इंसान

हर तरफ़ चल रही गोलियां है,हर दिशा में बम के धमाके है

हर तरफ़ बारूद की गंध है,हर तरफ़ दरवाज़ा आज बंद है

हर तरफ़ बिक रहा प्यार है ,हर तरफ़ बिक रहा इंसान है
सितम सह के भी चुप हो जाओ, वरना मच रहा बवाल है